फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैगोर थियेटर में आईं ‘मुकेश की यादें’, सदाबहार गीतों पर झूमे दर्शक

Fri, 30 Sep 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मुकेश के सदाबहार नग्मों से सजी महफिल - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
मशहूर गायक मुकेश कुमार की पुण्यतिथि के मौके पर टैगोर थिएटर में शुक्रवार को  एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसका आयोजन चंडीगढ़ संगीत और नाटक अकादमी, पंचम म्यूजिकल क्लब  और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से किया गया।
 
‘मुकेश-की- यादें’ नाम से इस कार्यक्रम में ट्राइसिटी व आसपास के इलाकों से आए गायकों ने मुकेश के सदाबहार नग्मों से सजी इस महफिल में अपनी शानदार प्रस्तुति दी और श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुकुल गिल के गायकी से हुई । उन्होंने ‘चंदन सा बदन, चंचल चितवन’ पेश किया।

इसके बाद हरकेश ठाकुर ने ‘मेरा जूता है जापानी’ पेश किया। इसके बाद हरकेश ठाकुर और पूजा ठाकुर ने ‘सावन का महीना’ गीत प्रस्तुत किया जो श्रोताओं को बेहद पसंद आया। वहीं संजय खन्ना ने ‘मुबारक हो सबको समां’ पेश करके खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन


इन्होंने भी लिया भाग
इस कार्यक्रम में रणबीर सिंह ठाकुर, रमेश धीमान, सुनीता, अमित राणा, जसप्रीत जस्सल, डॉक्टर अनिल शर्मा, राहुल शर्मा, रामपाल राघव ने भी मुकेश के गाए गीत पेश कर तालियां बटोंरी। डॉक्टर अरुण कांत ने म्यूजिक का अरेंजमेंट किया।
विज्ञापन


- चालीस साल से करवा रहे है कार्यक्रम
पंचम म्यूजिकल क्लब के निर्देशक हरकेश ठाकुरने बताया कि वह चालीस साल से मुकेश की याद में यह कार्यक्रम करवा रहे हैं। इसको करवाने का मकसद यह रहता है कि  मुकेश कुमार जैसे महान गायक की याद को जिंदा रखा जा सके, क्योंकि आज लोग पुराने गायकों को भूलते जा रहे है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें