चंडीगढ़। सेक्टर-52 के गांव कजेहड़ी में बुधवार को 14 वर्षीय किशोरी के फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। हालांकि, पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की रहने वाली सुनैना (14) अपने पिता के साथ गांव कजेहड़ी में रह रही थी। पुलिस के अनुसार उसके पिता मोहाली की एक फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। वह शाम करीब 6 बजे घर लौटे तो देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था व पंखे से फंदे पर लटक रही थी। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने फंदे से उतारकर सेक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।