फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरतालिका तीज महोत्सव में रंजू के भोजपुरी गीतों ने बांधा समां

Sun, 04 Sep 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Teej Celebration chandigarh - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बिहार परिषद चंडीगढ़ की ओर से शनिवार को सेक्टर-37 के परशुराम भवन में हरतालिका तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर गायिका रंजू प्रसाद (आईपीएस) और सहयोगियों ने भोजपुरी लोकगीत प्रस्तुत किए। शांति दास और अजय पांडेय ने भी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


परिषद के अध्यक्ष उमाशंकर पांडेय और रंजू प्रसाद की ओर से उपस्थित महिलाओं को सौभाग्य सामग्री और चुनरी भेंट की गई। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आईटीबीपी के डीआईजी संजय चौधरी उपस्थित हुए। जबकि डॉ. मनोज गुप्ता, शशि शंकर तिवारी, चंद्रमा मिश्रा, हरि शंकर मिश्रा, अनिल दुबे, महेंद्र चौबे विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।

गायिका रंजू प्रसाद ने भोजपुरी में कजरी ‘कइसे तू शिव के मनवलु ए गउरा’ और ‘कइसे खेले जइबू सावन में कजरिया’ समेत कई भोजपुरी कजरी व लोक गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। इस मौके पर भगवान श्रीकृष्ण को लोगों ने झूला झूलाया और मंगलकामनाएं कीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित हुईं। इस दौरान उनके साथ परिषद के महासचिव अमिताभ द्विवेदी, कोषाध्यक्ष डॉ. लाल बहादुर दूबे, उपाध्यक्ष प्रशांत गौरव, वरिष्ठ उप प्रधान डॉ. सत्यदेव पांडेय, सह सचिव प्रमोद चौबे, संगठन मंत्री सत्यम ओझा, पंकज मिश्रा और हरे राम दुबे मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें