फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजीएससीडब्ल्यू-26 में तीज महोत्सव, बीए-सेकेंड की मनप्रीत बनीं ‘मिस तीज’

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमेन में शनिवार को बड़ी धूमधाम से तीज का त्यौहार मनाया गया। इस मौके पर कॉलेज के स्टूडेंट्स व टीचर्स ने ट्रेडीशनल कपड़े पहने हुए थे। समारोह के दौरान मिस तीज, मेहंदी, सोहणी मुटियार जैसी प्रतियोगिताएं भी हुईं, जिसमें स्टूडेंट्स ने बड़े उत्साह से भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान स्टूडेंट्स ने पंजाबी गानों पर डांस भी किया। बीए सेकंड ईयर की मनप्रीत को ‘मिस तीज’ का ताज पहनाया गया। सोहणी मुटियार का टाइटल अमनप्रीत ने जीता। बीए सेकंड ईयर की अपर्णा कौशल और सिमरन प्रीत ने मिस पंजाबन का खिताब जीता। बीएससी थर्ड ईयर की स्टूडेंट सिमरन कौर ने मेहंदी प्रतियोगिता में पहला और बीकॉम फर्स्ट ईयर की यामिनी ने दूसरा पुरस्कार हासिल किया। इसके अलावा कॉलेज में एक पौधरोपण कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ, जिसमें कॉलेज के एनएसएस विंग वसुधा ने हर व्यक्ति एक पौधा की थीम पर कई पौधे लगाए। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. जतिंदर कौर ने स्टूडेंट्स की भागीदारी को देखते हुए काफी प्रसन्नता जाहिर की और कहा इस तरह के कार्यक्रमों से हम अपने कल्चर को जीवित रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें