पिछले साल की तरह इस बार भी शिवालिक गार्डन मनीमाजरा में नगर निगम तीज मेले का आयोजन 2 और तीन अगस्त को करेगा।
मनीमाजरा के पार्षद गुरचरण दास काला ने बताया इसमें मनोरंजन के लिये कल्चर प्रोग्राम होंगे। वहीं, बच्चों के लिए मैजिक शो, गार्डन में खरीदारी करने और खाने पीने के स्टाल भी लगाए जाएंगे।
मेले में युवतियों और बच्चों के खास तौर पर झूले लगाए जा रहे है। पार्षद काला ने बताया मेले के लिए अभी से गार्डन में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।