फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेक्निशियन के पिता की संदिग्ध हालात में पीजीआई में मौत

Sat, 07 May 2016 07:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
लड़ाई देखकर बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
चंडीगढ़ पीजीआई में टेक्निशियन के पिता की संदिग्ध हालात में ही पीजीआई में मौत हो गई। मृतक की पहचान सेक्टर-24, हाउस नंबर-3094 निवासी ओमकार नाथ के रूप में हुई है। बुजुर्ग की मौत किस तरह हुई, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पता चला है कि वे काफी समय से बीमार थे।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, ओमकार नाथ (74) कई वर्षों से बीमारी से परेशान थे। उन्हें शुगर, ब्लड प्रेशर के अलावा कई अन्य बीमारी थी। पीजीआई में काफी समय से उनका इलाज चल रहा था, लेकिन सुधार नहीं हुआ। इस कारण वह मानसिक तौर पर परेशान थे। उनका बेटा संदीप पीजीआई में टेक्नीशियन है। दरअसल, पीजीआई ट्रामा सेंटर से एक बुजुर्ग व्यक्ति के बेहोश होने की सूचना आई। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर मौके पर पहुंचे और जांच करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की प्राथमिक जांच में बुजुर्ग के बैग से एक सुसाइड नोट मिला है। उन्होंने लिखा है कि इस अवस्था में कई बीमारियों के साथ जीना बहुत मुश्किल हो रहा है। अब जिंदगी अच्छी नहीं लग रही है। इसलिए, अपनी मर्जी से सुसाइड कर रहे हैं। परिजनों ने भी बताया कि बीमारी के कारण वह काफी परेशान रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें