फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: त्योहारी सीजन में मिलावट पर काबू के लिए टीमें गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में मिलावट पर काबू के लिए टीमें गठित
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में मिलावट पर काबू के लिए टीमें गठित खाद्य सुरक्षा विभाग ने बनाई 4 टीमें, सतर्क रहने की अपील
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। त्योहारी सीजन में मिठाइयों और दूध उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है। मिलावट का खतरा भी कई गुना बढ़ गया है। जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं मानक विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। विभाग ने चार विशेष टीमों का गठन किया है, जिनमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामिल हैं। ये टीमें मिठाई, दूध, घी, खोया, पनीर और अन्य खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग और सख्त निगरानी करेंगी।
विज्ञापन


लाइसेंस प्राप्त दुकानों से ही सामान खरीदें। सीलबंद पैकिंग वाले उत्पादों पर बैच नंबर, समाप्ति तिथि और पोषण संबंधी जानकारी अवश्य देखें। दूध, बेकरी उत्पाद, मेवे और नमकीन खरीदते समय विशेष सतर्कता बरतें। किसी भी संदेहास्पद गतिविधि की सूचना जीएमएसएच-16 के खाद्य सुरक्षा विभाग या हेल्पलाइन नंबर 0172-2782457 पर दे सकते हैं। इसके साथ शिकायत एफएसएसएआई पोर्टल https://foscos.fssai.gov.in/consumergrievance/ पर भी दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें