हेरिटेज स्टेटस के लिए यूनेस्को में आवेदन करने वाले देशों की टीम 25 फरवरी को चंडीगढ़ पहुंचेगी। जानकारी के अनुसार पांच देशों की टीम ने चंडीगढ़ आने की जानकारी दे दी है।
लेकिन अर्जेंटीना की तरफ से इस बारे में यूटी प्रशासन को कोई जवाब नहीं मिला है। गृहसचिव अनुराग अग्रवाल ने बताया कि सभी देशों की टीमों के साथ एक दिन का सेमिनार आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि हर साल एक देश में सभी देशों के प्रतिनिधि मिलेंगे। 2015 में पेरिस में पहली मुलाकात हुई था। गृहसचिव के अनुसार विदेशी मेहमानों को कैपिटल कॉम्पलैक्स सहित शहर की अन्य साइट का दौरा भी कराया जाएगा। सेक्टर-10 होटल माउंटव्यू में सभी देशों के प्रतिनिधि हेरिटेज स्टेटस को लेकर अभी तक की प्रोग्रेस के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।