श्रीहरिकोटा गए स्कूल ऑफ एमिनेंस के 18 छात्र
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब सरकार के स्कूल ऑफ एमिनेंस के 18 छात्रों का एक दल शनिवार को श्रीहरिकोटा के लिए रवाना हुआ। उन्होंने मोहाली स्थित शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ी। वह 30 जुलाई को PSLV-C56/DS-SAR रॉकेट लांच के साक्षी बनेंगे।
शिक्षा मंत्री हजोत बैंस ने टूर पर गए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। यह सभी विद्यार्थी पहली बार इस तरह के समागम में शामिल होंगे। वहीं सभी पहली बार फ्लाइट से यात्रा कर रहे हैं। इससे पहले चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग में भी स्कूल ऑफ एमिनेंस के 30 विद्यार्थी शामिल हुए थे। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस खुद वहां पर गए थे। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के साथ ही लांचिंग देखी थी। साथ ही कहा था कि भविष्य में भी इस तरह के प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे।