फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: टीम 311 ने टीम 299 को 82 रन से हराया

Wed, 07 May 2025 11:37 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। लकी कारी के शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम नंबर 311 ने बुधवार को टीम नंबर 299 पर 82 रन से शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम नंबर 311 ने दस ओवरों में 155/7 रन बनाए, जिसमें लकी ने 16 गेंदों पर 35 रन बनाए। जवाब में हारने वाली टीम 73/9 पर पर ही बिखर गई। जिसमें लकी ने तीन विकेट चटकाकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन

दिन के अन्य उल्लेखनीय मैचों में टीम नंबर 392 ने टीम नंबर 401 पर सात विकेट से जीत दर्ज की, जबकि टीम नंबर 58 ने टीम नंबर 62 पर पांच विकेट से जीत दर्ज की। टीम नंबर 52 ने टीम नंबर 53 को 27 रन से हराया, और टीम नंबर 473 ने टीम नंबर 449 को 48 रन से हराया। अपनी जीत का सिलसिला जारी रखते हुए, टीम नंबर 422 ने टीम नंबर 446 को छह विकेट से हराया। टीम नंबर 284 ने टीम नंबर 264 को सात विकेट से हराया।
यूटीसीए की अपेक्स कमेटी की बैठक आयोजित की गई जिसमें आगामी क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल, फाइनल मैचों के साथ क्लोजिंग सेरेमनी की व्यवस्थाओं पर समीक्षा की गई। यूटीसीए अध्यक्ष संजय टंडन ने बताया कि समापन समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यातिथि के रूप में शामिल होंगें। यूटी प्रशासन के मुख्य सचिव राजीव वर्मा गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और बीसीसीआई के क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी के अध्यक्ष अशोक मल्होत्रा भी विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें