चंडीगढ़ में सातवें वेतनमान को लेकर शिक्षकों ने मंगलवार को मटका चौक पर प्रदर्शन किया। पंजाब सरकार के खिलाफ शिक्षकों का गुस्सा लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को पंजाब विश्वविद्यालय व कॉलेजों के शिक्षक मटका चौक पर पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू किया। शिक्षकों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार शिक्षकों की मांगों को अनदेखा कर रही है लेकिन शिक्षक भी तब तक प्रदर्शन करते रहेंगे जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी। शिक्षण कार्य का बहिष्कार किया जाएगा और परीक्षाएं भी नहीं करवाएंगे।