चंडीगढ़। शिक्षा विभाग की जॉइंट टीचर्स एसोसिएशन (जेटीए) की कोर कमेटी की बैठक रोज गार्डन में चेयरमैन सुप्रिया सैनी और महासचिव संजय यादव के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में 2015 बैच के शिक्षकों को 7वें वेतन आयोग का लाभ और उन्हें एसएसए कैडर में शामिल करना, जेबीटी शिक्षकों को टीजीटी और टीजीटी शिक्षकों को लेक्चर पद पर पदोन्नति देना, यूटी कैडर एवं पंजाब हरियाणा से प्रतिनियुक्ति पर आए महिला शिक्षकों के लंबित चाइल्ड केयर लीव मामलों का शीघ्र निपटारा जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। कमेटी ने मांगें संबंधित अधिकारियों से प्रभावी रूप से मामला उठाने का निर्णय लिया। जीटीए ने पीयू सीनेट चुनाव 2026 में रणबीर कुमार झोरार को अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया, जो 20 सितंबर को आयोजित होंगे। चेयरमैन सुप्रिया सैनी और महासचिव संजय यादव ने कहा कि रणबीर कुमार झोरार शिक्षकों के अधिकारों एवं हितों के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। वह पीयू शिक्षकों की आवाज को भी मजबूती से उठाएंगे।