फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक घरों से दे रहे हैं रिसर्च प्रोजेक्टों को गति

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना के कारण पीयू के शिक्षक अपने रिसर्च प्रोजेक्टों को घरों पर रहकर ही गति प्रदान कर रहे हैं। 250 से अधिक शिक्षक इस कार्य में लगे हैं। उन्होंने रिसर्च से जुड़े संसाधन घरों में उपलब्ध करा लिए हैं। वह इसलिए ऐसा कर रहे हैं कि एक तो कोरोना से बचाव होगा और दूसरा रिसर्च प्रोजेक्ट समय से पूरे हो जाएंगे।
विज्ञापन

पीयू में 150 से अधिक शिक्षक रिसर्च में लगे हैं। यह रिसर्च कुछ पीयू के फंड के हैं तो कुछ केंद्र सरकार के फंड के। ये शोध काफी महत्वपूर्ण हैं, इसलिए यह प्रभावित नहीं किए जा सकते। इसी को ध्यान में रखते हुए शिक्षक अपने घरों पर कार्य कर रहे हैं। आवाजाही शुरू होने के बाद फाइंडिंग आदि का कार्य होगा। इनके अलावा पीएचडी कर रहे 300 से अधिक विद्यार्थी भी अपने घरों पर काम में जुटे हैं। शिक्षकों व स्कॉलर्स का कहना है कि घर में समय निकालकर वह रिसर्च को जारी रख रहे हैं ताकि समय पर उन्हें पूरा कर सकें। सर्वाधिक रिसर्च प्रोजेक्ट साइंस के शिक्षकों के पास हैं। कुछ पूरे होने वाले हैं तो कुछ पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें