टीचर भर्ती में धांधली कर भर्ती हुए टीचरों की संख्या सैकड़ों में है। स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) की गिरफ्त में आए तीन आरोपियों की पूछताछ में यह बात सामने आई है।
मामले की जांच कर रहे है एक सीनियर अफसर ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि जालसाजों ने करोड़ों रुपये लेकर सैकड़ों कैंडिडेट्स को भर्ती करवाया था। पुलिस ने अभी इस मामले में एक टीचर समेत तीन को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अभी घोटाले की कड़ियां जोड़ने में लगी हुई है। जांच में पता चला है कि हरियाणा के कई जिलों में कई दूसरे तरीके से काम करनेवाले मोड्यूल भी चल रहे थे। पुलिस की जांच में अभी तक जेबीटी व टीजीटी के 40 लाभार्थियों के नामों का खुलासा हुआ था। लेकिन पुलिस अब मान रही है कि ये आंकड़ा सैकड़ों में है। मामले में एसआईटी जल्द ही और भी टीचरों को गिरफ्तार कर सकती है।
पुलिस जांच में अजय नैन का सामने आया है। पुलिस का कहना है कि अजय नैन सोनीपत का रहने वाला है। पुलिस ने जब भर्ती हुए टीचरों से पूछताछ की थी तो कई टीचरों ने उसका नाम लिया था। पुलिस मान रही है कि अजय नैन जेबीटी पेपर लीक कराने वालों में से एक मुख्य आरोपी है।