फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सहायक प्रोफेसर से दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक को मिली अग्रिम जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। निजी कॉलेज की सहायक प्रोफेसर से दुष्कर्म के मामले में सेक्टर-11 थाने में बीते 31 दिसंबर को दुष्कर्म व आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। इस मामले में नामजद आरोपी शिक्षक अविनव ठाकुर ने अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिसे मंजूर कर लिया गया है। अदालत ने आरोपी को अग्रिम जमानत देते हुए 23 जनवरी को पुलिस जांच में शामिल होने के आदेश दिए हैं। वहीं, 24 जनवरी को पुलिस अदालत में स्टेटस रिपोर्ट पेश करेगी।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में जीरकपुर निवासी पीड़िता ने बताया कि वह एक निजी कॉलेज में सहायक प्रोफेसर है। पंजाब तकनीकी विश्वविद्यालय की ओर से जम्मू और कश्मीर के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों व राजीव गांधी राष्ट्रीय युवा मामले संस्थान (क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़) के साथ 27 अक्तूबर 2022 से 31 अक्तूबर तक एक कार्यशाला आयोजित की गई थी, जिसमें वह और आरोपी प्रशिक्षण सहयोगी के रूप में मुख्य प्रभारी थे। कार्यक्रम के बाद दो नवंबर, 2022 को शाम 5 बजे आरोपी अविनव ठाकुर ने उसे फोन करके कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए उसे ब्रिज गुरुद्वारा, खुड्डा लाहौरा के पास बुलाया और बहाने से अपने दोस्त के कमरे पर ले गया। उसने वहां कोल्ड ड्रिंक पी, जिसके बाद बेहोश हो गई। इस बीच आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो व वीडियो बना ली। रात 8 बजे उसे होश आया तो उसने खुद को नग्न हालत में पाया। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें