फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: टैक्सी ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेस 3/7 लाइट प्वाइंट के समीप एक तेज रफ्तार टैक्सी और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक के सिर पर गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौत हो गई है। मृतक की पहचान चंडीगढ़ सेक्टर-45 निवासी राम कपूर (48) के तौर पर हुई है। पुलिस ने जांच के आधार पर अज्ञात टैक्सी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, राम कपूर सुबह के करीब 9.30 बजे अपने घर से बाइक पर सवार होकर मोहाली फेस-3बी2 जाने के लिए निकले थे। जैसे ही वह रास्ते में फेस 3/7 लाइट प्वाइंट के समीप पहुंचे तो यहां पर एक तेज रफ्तार टैक्सी ने उन्हें टक्कर मार दी। कार की चपेट में आने से राम कपूर चोटिल होकर सड़क पर गिर गए। वहीं, दूसरी तरफ मौका देख टैक्सी चालक वहां से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। चोटिल हालत में उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनके सिर में गंभीर चोटें आने के चलते उपचार के दौरान की ही उनकी मौत हो गई। मटौर थाना पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर अज्ञात टैक्सी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर वाहन के चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें