फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: धीरेमाजरा में चौथे दिन डायरिया के मिले छह नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। गांव धीरेमाजरा में डायरिया का प्रकोप रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हर रोज डायरिया के नए सामने आ रहे हैं। सोमवार को चौथे दिन 6 नए केस और सामने आने से ग्रामीण सहमे हुए हैं। अब तक कुल 71 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें दो बच्चों की मौत भी हो चुकी है। दूसरी और जन स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक गांव में पानी की सप्लाई को चालू नहीं किया है। इसके चलते ग्रामीणों में पानी के लिए हाहाकार मची हुई है।
विज्ञापन

गांव में फैले डायरिया के लगातार बढ़ रहे केसों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम पिछले चार दिनों से गांव में डेरा जमाए हुए हैं। डाक्टरों की टीम दिन-रात गांव की स्थिति पर नजर जमाए हुए है। डॉ. अंशुल गर्ग और गीता सैनी ने बताया कि सोमवार को गांव में किए सर्वे दौरान छह नए केस सामने आए हैं। डॉक्टरों की टीम ने गांव में 4 दिन में 4 बार सर्वे कर लिया है। डायरिया ग्रस्त एक गर्भवती महिला, एक दो साल की बच्ची और एक 19 वर्षीय युवती सरकारी अस्पताल डेराबस्सी में उपचाराधीन है। ग्रामीणों को ओआरएस घोल के पैकेट दिए गए हैं और लोगों को पानी उबाल कर पीने को बोला है।



पंचायत ने 100 लोगों के हस्ताक्षर करवाकर पानी सप्लाई शुरू करने की रखी मांग

गांव धीरेमाजरा में डायरिया फैलने के बाद जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव में पानी की सप्लाई को बंद कर दिया गया था। इसके चलते लोगों में पानी के लिए हाहाकार मच गई थी। हालांकि प्रशासन की ओर से गांव में चार-पांच पानी के टैंकर भी उपलब्ध करवाए गए थे जो नाममात्र थे। इसके चलते पानी को लेकर ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने जन स्वास्थ्य विभाग को पंचायत सहित 100 लोगों के हस्ताक्षर युक्त एक पत्र लिख कहा गया है कि गांव में पानी की सप्लाई को जल्द से जल्द चालू किया जाए ताकि लोगों को पानी की किल्लत का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि गर्मी के बढ़ते मौसम में लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है जिसके चलते उन्हें नहाना धोना खाना-पीना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द गांव की जल सप्लाई को चालू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें