फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

44 लोगों की प्रॉपर्टी अटैच करेगा निगम

Fri, 17 Oct 2014 02:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करवाने वालों के खिलाफ अब नगर निगम ने कमर कस ली है। नगर निगम शहर के 44 प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स की प्रॉपर्टी अटैच करने जा रहा है। ये कार्रवाई अगले सोमवार से शुरू हो सकती है।
विज्ञापन


नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स की सूची भी तैयार कर ली है। निगम ने पहले 23 लोगों की सूची बनाई थी जिनमें 21 नाम अब और शामिल किए गए हैं। ऐसा पहली बार होगा जब नगर निगम प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स के खिलाफ इतना बड़ा कदम उठाएगा। अभी तक तो लोगों को सिर्फ नोटिस ही भेजे जा रहे थे।

डेढ़ करोड़ बकाया
शहर में 2004 से प्रॉपर्टी टैक्स लागू हुआ है। इन 44 डिफॉल्टर्स में से ज्यादातर शोरूम और इंडस्ट्रियल प्लॉट्स हैं। इनमें से कई तो 2004 से ही प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भर रहे हैं। इन 44 डिफॉल्टर्स पर नगर निगम का डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा का बकाया है।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन से नहीं वसूला 1.27 करोड़
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर नगर निगम का 1.27 करोड़ रुपये सर्विस चार्ज बकाया है। नगर निगम कई महीनों से रेलवे स्टेशन को नोटिस जारी कर रहा है, लेकिन अभी तक कोई रिकवरी नहीं हुई है। दरअसल रेलवे स्टेशन ने इस राशि में संशोधन के लिए नगर निगम को पत्र भेजा था। इसके जवाब ने नगर निगम ने रेलवे स्टेशन को सुप्रीम कोर्ट की जजमेंट भेज दी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें