फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी बिल बनाकर लोगों से टैक्स वसूला, विभाग में जमा ही नहीं कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बुड़ैल में फर्जी बिल बनाकर टैक्स चोरी करने के मामले में एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग ने कंपनी व उसके मालिक के खिलाफ सेक्टर-17 थाने में केस दर्ज कराया है। शिकायत में बताया गया है कि बुड़ैल में आरडी ट्रेडिंग कंपनी बनाकर सेक्टर-45 निवासी रामदिया ने सामान खरीदने और बेचने के जाली बिल बनाकर विभाग में कंपनी को रजिस्टर करा दिया। जांच में मौके पर कोई कंपनी नहीं मिली। साथ ही टैक्स के रुपये लोगों से ले लिए, लेकिन विभाग में जमा ही नहीं कराए। सेक्टर-17 स्थित विभाग के ईटीओ योगेश्वर शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने आरडी ट्रेडिंग कंपनी और मालिक रामदिया के खिलाफ साजिश रचने, धोखाधड़ी और जाली दस्तावेज बनाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

ईटीओ योगेश्वर शर्मा ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2017 में आरडी ट्रेडिंग कंपनी ने विभाग से जीएसटी नंबर हासिल किया था। इस दौरान मौका मुआयना करने के लिए गोदाम नंबर 1850 में गए तो वहां पर कोई कंपनी नहीं मिली। ईटीओ ने बताया कि इसके लिए कंपनी को नोटिस भी जारी किया गया, लेकिन जांच में कोई भी शामिल नहीं हुआ। जांच में जानकारी मिली कि रामदिया ने उक्त फर्म के नाम पर सामान खरीदने और बेचने के जाली बिल बनाकर टैक्स हासिल किया, लेकिन विभाग में जमा नहीं करवाया। ईटीओ की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें