फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: तरुणा मेहता ने सेक्टर 30 की ग्रीन बेल्ट में फाउंटेन नवीनीकरण का किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर 30 स्थित ग्रीन बेल्ट में वर्षों से बंद और जर्जर हालत में पड़े फाउंटेन के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ पूर्व डिप्टी मेयर व एरिया पार्षद तरुणा मेहता ने किया। इस फाउंटेन के बंद रहने से क्षेत्र की सुंदरता प्रभावित हो रही थी, जिसे ध्यान में रखते हुए इसके पुनर्निर्माण का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

नवीनीकरण के बाद फाउंटेन को आधुनिक स्वरूप दिया गया है। इसमें कलरफुल लाइट्स लगाई गई हैं तथा यह सुबह और शाम भजनों की मधुर धुनों के साथ संचालित होगा, जिससे क्षेत्र में आध्यात्मिक और शांत वातावरण बनेगा। पूर्व डिप्टी मेयर तरुणा मेहता ने इस फाउंटेन को क्षेत्र के लोगों को समर्पित किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों एवं स्थानीय निवासियों की विशेष रूप से उपस्थित रहे। तरुणा मेहता ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों का सौंदर्यीकरण और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देना हमारी प्राथमिकता में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें