फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनतारन: बुजुर्ग महिला से लूट के बाद हत्या, दो आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरनतारन। पुलिस ने 12 जनवरी को मदार मथरा भागी गांव में हुई बुजुर्ग महिला साहित कौर की लूट और हत्या के मामले में दो मुख्य आरोपियों को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने महिला के कानों की सोने की बालियां छीनने के बाद उसके सिर पर जानलेवा हमला किया, जिससे महिला की मौके पर हालत गंभीर हो गई और बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
शिकायतकर्ता कारज सिंह ने खालरा पुलिस स्टेशन में बताया कि वह और उनकी पत्नी गुरुद्वारा जा रहे थे, तभी रास्ते में तीन अज्ञात लोगों ने हमला किया। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया और एसएसपी सुरेन्द्र लांबा के निर्देश पर डीएसपी भिखीविंड प्रीतिंदर सिंह और सब-इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह की अगुवाई में जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में ह्यूमन और टेक्निकल इंटेलिजेंस का उपयोग कर पुलिस को पता चला कि यह वारदात मृतक महिला के परिचित वरयाम सिंह और गुरलाल सिंह उर्फ लल्ली ने की थी। खालरा पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें