फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सेक्टर-10 गवर्नमेंट होम साइंस कॉलेज से नल और बर्तन चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-10 स्थित गवर्नमेंट होम साइंस कॉलेज की फूड्स न्यूट्रिशन लैब से बर्तन और 15 नल चोरी होने का मामला सामने आया है। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने कॉलेज प्रिंसिपल की शिकायत पर मामला करके जांच शुरू कर दी है। वहीं, सारंगपुर थाने में घर से गहने और नकदी चोरी का एक केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सेक्टर-10 स्थित गवर्नमेंट होम साइंस कॉलेज की लैब से चोर बर्तन और नल चोरी कर ले गए। कॉलेज की प्रिंसिपल ने 23 अगस्त 2024 को एसएसपी के पब्लिक विंडो पर शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में बताया था कि 11 और 22 अगस्त 2024 को कॉलेज में चोरी की दो घटनाएं हुईं। इसमें चोरों ने 15 नल और बर्तन चुरा लिए। यह वारदात सीसीटीवी में कैद है। उन्होंने कहा कि यह लड़कियों का संस्थान है। उन्होंने पुलिस से छात्रों, कर्मचारियों और सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह करते हुए परिसर के चारों तरफ पुलिस गश्त बढ़ाने के साथ गवर्नमेंट होम साइंस कॉलेज और सेक्टर-10 डीएवी कॉलेज की विभाजक सड़क पर एक पीसीआर वाहन की स्थायी नियुक्ति का अनुरोध किया है।

उधर, एक अन्य मामले में ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स धनास की रहने वाली गीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 15 जुलाई 2024 को लखनऊ में अपने मूल निवास स्थान पर गई थी। जब वह लखनऊ से वापस चंडीगढ़ स्थित अपने घर लौटी, तो उसने देखा कि खिड़की टूटी हुई थी और घर में तोड़फोड़ हो रखी है। अपने सामान की जांच करते समय उसने पाया कि घर में रखी सोने की एक चेन, सोने की एक अंगूठी, एक सोने की नोज पिन, चांदी की दो जोड़ी पायल, चांदी की दो अंगूठियां और 35 हजार रुपये नकद चोरी हो गए हैं। जिसके बाद उसने घटना की शिकायत सारंगपुर थाने में दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें