कुंदन, सोने का हार, पोल्की, कानों की बालियां आदि सब कुछ आपको होटल ताज में मिलेगा। तनिष्क ने एक फैशन शो के दौरान अपनी खास वेडिंग कलेक्शन को लांच किया।
इसकी रेंज एक लाख रुपये से पंद्रह लाख रुपये तक है। इस मौके पर दो दिन चलने वाली वेडिंग ज्वेलरी फैशन प्रदर्शनी का भी शुभारंभ हुआ।
वेडिंग सीजन को ध्यान में रखते हुए तनिष्क ने 22 कैरेट सोने के जेवरातों का खास कलेक्शन उतारा है। इस कलेक्शन की थीम ली गई है मेहंदी से।
तनिष्क की डिजाइनर शिखा सिक्का ने कहा कि इस कलेक्शन को तनिष्क की स्पेशलिस्ट टीम ने तैयार किया है। इसमें पोल्की, कुंदन और गोल्ड की ज्वेलरी शामिल है।
तनिष्क के क्षेत्रीय बिजनेस मैनेजर नॉर्थ एन. विद्यासागर ने कहा कि जेवरातों का यह कलेक्शन सबको पसंद आएगा।
इस मौके पर फैशन कंसल्टेंट महिमा शुक्ला और ब्यूटी ग्रुमिंग एक्सपर्ट कोमल गुलाटी इस ज्वेलरी फैशन शो में मौजूद रहीं।