फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उठा लें लाभ.. आयुष्मान योजना के तहत नए लाभार्थियों का पंजीकरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अगर आप चंडीगढ़ के निवासी होने के बावजूद अब तक आयुष्मान भारत योजना में पंजीकृत नहीं हैं तो जल्द पंजीकरण करवा लीजिए। स्वास्थ्य विभाग ने शहर के सभी सरकारी अस्पतालों में नए लाभार्थियों का पंजीकरण शुरू कर दिया है। इस योजना के तहत 52 हजार परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इस प्रक्रिया से तीन से चार मिनट लगेगा। वहीं इसके लिए आधार कार्ड के साथ राशन कार्ड और पंजीकृत मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य निदेशक डॉ. सुमन ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जो भी चंडीगढ़ खाद्य और आपूर्ति विभाग में पंजीकृत हैं उन्हें इस योजना में शामिल किया जा रहा है। वहीं इस बार लाभार्थी को प्लास्टिक कार्ड एजेंसी के जरिए सीधे प्राप्त होगा। पंजीकरण अभियान की सफलता के लिए क्षेत्रीय पार्षद और स्वास्थ्यकर्मियों से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है जिससे लोग अपने नजदीकी केंद्र पर जाकर खुद को पंजीकृत कराएं। जानकारी के अनुसार योजना में पंजीकृत होने के बाद प्लास्टिक कार्ड मिले बिना भी लाभार्थी अस्पताल में पंजीकरण नंबर दिखाकर सुविधा का लाभ ले सकता है। बता दें कि योजना के तहत प्रत्येक पंजीकृत परिवार प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज प्राप्त कर सकता है।
बॉक्स
डेढ़ से दो महीने तक चलेगी प्रक्रिया
आयुष्मान योजना के तहत पहले चरण में चंडीगढ़ में अब तक 23 हजार परिवारों का पंजीकरण किया जा चुका है। दूसरे चरण में 6 अक्तूबर से शुरू हुए अभियान में नए 50 हजार परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें लगभग दो लाख आबादी शामिल होगी। यह प्रक्रिया अगले एक से डेढ़ महीने तक चलेगी। शुरुआती दौर में इसे अस्पतालों में बनाया जा रहा है लेकिन आगे चलकर इसके लिए डिमांड पर शिविर भी आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इनसेट
यहां बन रहे आयुष्मान कार्ड
जीएमएसएच-16, सिविल अस्पताल मनीमाजरा, सेक्टर 45, सेक्टर 22, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर धनास मिल्क कॉलोनी, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर मौलीजागरां, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर रामदरबार, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर डड्डूमाजरा, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर मलोया, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सेक्टर-38, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सेक्टर- 52, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सेक्टर-25 और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर हल्लोमाजरा।
नोट- इनमें से जीएमएसएच 16, सेक्टर 45 और मनीमाजरा सिविल अस्पताल में कार्ड बनाने का समय सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक का रखा गया है। क्योंकि इन तीनों अस्पतालों में इमरजेंसी संचालित की जा रही है। वहीं अन्य केंद्रों पर सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक कार्ड बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें