फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे रूपी सामाजिक रावण को जड़ से उखाड़ फेंकने का लें संकल्प: कटारिया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंडीगढ़। सेक्टर-48 स्थित दशहरा ग्राउंड में मंगलवार को श्री न्यू तिरुपति बाला जी संस्थान की ओर से भव्य विजयदशमी पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने शहरवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी मिलकर बुराई रूपी रावण पर विजय पाने का संकल्प लें। नशे रूपी सामाजिक रावण ने हजारों जिंदगियों को बर्बाद किया है। इसे पंजाब और चंडीगढ़ से जड़ से उखाड़कर नशामुक्त समाज बनाना होगा। कटारिया ने आयोजन के लिए संस्थान के चीफ पैट्रन एवं पूर्व मेयर देवेश मौदगिल और चेयरमैन हनीत सिंह को बधाई दी। पूर्व सांसद सत्य पाल जैन ने भी लोगों को विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में हजारों लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें