फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दिन में गर्मी का सितम, सुबह-शाम ठंडक का अहसास, वीकेंड पर बरस सकते हैं बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकतम पारा 32 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। शहर में अक्तूबर के आखिरी दिनों में दिन के समय गर्मी बनी हुई है, जबकि सुबह और रात के समय ठंडक महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक चंडीगढ़ में मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। 21 से 24 अक्तूबर तक अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं, 25 को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट के साथ इसके 31 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 21 से 23 तक चंडीगढ़ मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 24 और 25 को हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें