फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैगोर थिएटर में कॉमेडियन विवेक शौक को दी श्रद्धांजलि

Mon, 22 Aug 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
Tagore theater - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
टैगोर थिएटर में रविवार को ‘एक शाम कुछ यादों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन कर जाने माने कॉमेडियन विवेक शौक को श्रद्धाजांलि दी गई। इस कार्यक्रम का आयोजन ईश आर्ट्स सोसाइटी ने हरियाणा के डिपार्टमेंट ऑफ कल्चरल अफेयर्स के सहयोग से किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान गजल सुनने और एक्टिंग, कॉमेडी तथा मिमिक्री देखने को मिली। इस मौके पर  ईश आर्ट्स सोसाइटी के कलाकारों रजनीश और गुरप्रीत ने चार- चार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम की शुरुआत रजनीश ने 5 मिनट का एक्ट पेश करके की। इसका भाव था कि बदलते समय के साथ आपने खान- पान, रहन- सहन की आदतों को तो बदल दिया, लेकिन क्या अपनी सोच बदल पाए हो?

धर्म -जाति के नाम पर आज भी झगड़ रहे हो। जब तक अपनी सोच नहीं बदलोगे तब तक देश का विकास असंभव है। इस एक्ट के बाद गुरप्रीत ने मोहम्मद रफी का गीत राही मनवा दुख की चिंता क्यों सताती है पेश किया। इसके बाद फिर रजनीश ने हैपी सिंह स्पाइडरमैन के तहत जोक पेश कर दर्शकों को खूब हंसाया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

गुरप्रीत, अरिजीत ने पेश की गजल

Tagore theater - फोटो : amar ujala
इस एक्ट के खत्म होने के साथ ही गुरप्रीत, अरिजीत सिंह की गजल पेश करता है। इसके बाद रजनीश अपनी मिमिक्री के जरिए दर्शकों को हंसाता है। उसके बाद गुरप्रीत एक और गीत पर प्रस्तुति देता है और कार्यक्रम का अंत हैपी सिंह स्पाइडरमैन कॉमेडी के साथ हो जाता है।

रजनीश ने बताया कि इस कार्यक्रम के जरिए हम मशहूर  एक्टर, कॉमेडियन और राइटर को श्रदाजांलि देना चाहते हैं जिनकी 10 जनवरी 2011 को मुंबई में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें