फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सुरीला सफर' कार्यक्रम के तहत नशे के खिलाफ किया जागरूक, आशा पारेख पहुंची

Sun, 12 Feb 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
'सुरीला सफर' कार्यक्रम के तहत नशे के खिलाफ किया जागरूक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टैगोर थिएटर शनिवार को पुराने गीतों से गूंज उठा। मौका था ‘सुरीला सफर’ के आयोजन का। इस कार्यक्रम को बसंत गिरिजा संस्था की ओर से आयोजित किया गया। हरियाणा सरकार में आईएएस अधिकारी एसएस प्रसाद और भारतीय डाक सेवा (आईपीएस) रंजू प्रसाद की अगुवाई में यह विशेष कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन


इसमें बॉलीवुड अभिनेत्री आशा पारेख ने स्टार मेहमान के रूप में शिरकत की। वहीं हरियाणा के गवर्नर प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी मुख्य मेहमान के रूप में पहुंचे। हर बार आयोजित किए जाने वाले सुरीला सफर कार्यक्रम किसी न किसी थीम पर आधारित होता है।

इस बार की थीम थी नशे के खिलाफ लोगाें को जागरूक करना। वहीं, कार्यक्रम में आशा पारेख के चाहने वालों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान आशा पारेख पर आधारित एक डॉक्युमेंटरी फिल्म भी दिखाई गई। इसके अलावा ड्रग्स व एल्कोहल पर भी फिल्म दिखाई गई। वहीं नशा छोड़ चुके दो युवकाें को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें