फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच की टिकट बेचने के लिए PCA ने चली चाल

Fri, 18 Mar 2016 11:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
टी20 वर्ल्ड कप, क्रिकेट - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
टी20 वर्ल्ड कप के तहत खेले जाने वाले भारत और आस्ट्रेलिया के बीच मैच की टिकटें बेचने के लिए पीसीए ने चाल चली है। पीसीए केवल उन्हीं को मैच की टिकट देगा, जो इससे पहले होने वाले पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच की टिकट खरीदेगा।
विज्ञापन


पीसीएम ने टिकटों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए कॉम्‍बो टिकटों की बिक्री 17 मार्च से शुरू करने का फैसला किया गया है। जानकारी के अनुसार, जो दर्शक 25 मार्च को पाकिस्तान व न्यूजीलैंड के मुकाबले के टिकट खरीदेंगे, उन्हीं को भारत व आस्ट्रेलिया के बीच 27 मार्च को होने वाले मैच के टिकट मिलेंगे।

पीसीए ने इसका मूल्य भी निर्धारित किया हैं। पीसीए के सचिव जीएस वालिया ने यह जानकारी दी।  इसके साथ ही वालिया ने विद्यार्थियों के बारे में कहा की उन्हें स्कूल का पहचान पत्र की फोटो काफी लेकर आना होगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया की विकलांगों ,महिलाओं व सीनियर सिटीजन के लिए अलग से काउंटर  की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉम्‍बो टिकटो के मूल्य इस प्रकार:
1. एसी लाउंज--------------11500 रुपये
2.बाक्स लेवल-1------------22500 रुपये
3.बाक्स लेवल-2------------24750 रुपये
4.पवेलियन टैरेस------------10000 रुपये
5.नार्थ पैवेलियन-------------5000 रुपये
6.वीआइपी ब्लाक------------3000 रुपये
7.नार्थ वीआईपी ब्लाक--------2750 रुपये
8. मेंबर्स ब्लाक---------------200 रुपये
9.चेयर ब्लाक-----------------700 रुपये
10.स्टूडेंट्स  ब्लाक-----------300 रुपये
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें