टी-20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के लिए आयरलैंड की महिला टीम रविवार को चंडीगढ़ पहुंच गई। टीम यहां दो मैच खेलेगी। टीम होटल ताज में देर शाम को पहुंची। आयरलैंड और न्यूजीलैंड के बीच महिला टी-20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का मुकाबला होना है।
दोनों टीमें मोहाली के पीसीए स्टेडियम में 18 मार्च को आमने-सामने होंगी। यह पहला ऐसा मौका होगा जब यहां पर महिला वर्ग का कोई अंतरराष्ट्रीय स्तर का टी-20 मुकाबले होने जा रहे हैं। महिला वर्ग में टीम इंडिया का एक मुकाबला यहां होगा।
आज अभ्यास सत्र में भाग लेगी आयरिश टीम
आयरिश टीम सोमवार को पीसीए स्टेडियम में नेट अभ्यास सत्र में हिस्सा लेगी। टीम के दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक अभयास सत्र में हिस्सा लेने का कार्यक्रम है।
मोहाली में यह होंगे महिला वर्ग मुकाबले
18 मार्च : न्यूजीलैंड-आयरलैंड
20 मार्च श्रीलंका-आयरलैंड
27 मार्च : भारत-वेस्टइंडीज