फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SYL फैसले के विरोध में जाम किया रेल ट्रैक, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Fri, 11 Nov 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
विज्ञापन
एसवाईएल फैसले के विरोध में जाम किया रेल ट्रैक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसवाईएल मुद्दे पर पंजाब विरोधी फैसला आने से नाराज फतेहगढ़ साहिब के कांग्रेसी विधायक कुलजीत सिंह नागरा ने शुक्रवार दोपहर साथियों के साथ सरहिंद ब्राह्मण माजरा ओवर ब्रिज के तले रेलवे ट्रैक पर जाम लगा दिया। दो घंटे के बाद पुलिस ने जबरदस्ती उन्हें धरनास्थल से हटाया। इस मौके पर कांग्रेसियों ने बादल-मोदी और हरियाणा के खिलाफ नारेबाजी की। 
विज्ञापन


धरने पर बैठे नागरा ने कहा कि पंजाब के पानी पर केवल पंजाब का हक है। जो भी फैसला आया है, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की मिलीभगत से आया है। ये लोग नहीं चाहते है कि पंजाब का पानी पंजाब में रहे। हम एक बूंद भी पानी किसी को नहीं देंगे। नागरा ने कहा कि एसवाईएल नहर से 10 लाख एकड़ जमीन बंजर हो जाएगी और दक्षिणी पंजाब का हिस्सा सूखे की जद में आ जाएगा। नागरा ने कहा कि सरकार के सभी मंत्रियों को बिना किसी देरी इस्तीफे देने चाहिए।

नागरा और साथियों को पुलिसकर्मियों ने धरने से हटाया। इस दौरान एसएसपी हरचरण सिंह भुल्लर और एसडीएम नवराज सिंह बराड़ खुद मौके पर मौजूद रहे। आरपीएफ सरहिंद इंचार्ज बीके चौहान ने कहा है कि नागरा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ये ट्रेनें हुईं प्रभावित 
कांग्रेसियों के धरने के दौरान कई ट्रेनें (अप एंड डाउन) प्रभावित हुई। अमृतसर से दरभंगा जनसेवा एक्सप्रेस (5210) काफी देर सरहिंद रेलवे स्टेशन पर रुकी रही। धरने के बाद उसे रवाना किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें