फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SYL: 4 दिन बाद जेल से बाहर आए अभय चौटाला, दिखाए आक्रामक तेवर

Mon, 27 Feb 2017 07:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
प​टियाला जेल से रिहा किए गए अभय चौटाला
विज्ञापन
इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला समेत उनकी पार्टी के गिरफ्तार किए सभी 73 नेताओं को सोमवार को पटियाला की सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया। इन सभी को 23 फरवरी को शंभू बार्डर से उस समय गिरफ्तार किया गया था जब सभी एसवाईएल नहर की खुदाई  करने के लिए धारा 144 का उल्लंघन करके पंजाब में दाखिल हुए थे। बाद में राजपुरा एसडीएम कोर्ट ने सभी गिरफ्तार नेताओं को 27 फरवरी तक पटियाला जेल भेज दिया था। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच अभय चौटाला समेत इनेलो के बाकी नेताओं को पटियाला जेल से बाहर लाया गया। उधर इन नेताओं को राजपुरा की एसडीएम कोर्ट में पेश करने के मद्देनजर वहां के मिनी सचिवालय के चारों तरफ सुबह से ही पुलिस ने पूरी तरह से नाकाबंदी की हुई थी। बिना जांच किए किसी को भी मिनी सचिवालय में अंदर जाने नहीं दिया जा रहा था। पुलिस को खतरा था कि गिरफ्तार इनेलो नेताओं के समर्थक एसडीएम कोर्ट के बाहर इकट्ठा होकर हंगामा कर सकते हैं।  

एसडीएम राजपुरा हरप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि शंभू पुलिस ने रविवार को उनके दफ्तर में पहुंच कर अपील की थी कि गिरफ्तार इनेलो नेताओं से अब अमन-शांति भंग होने का कोई खतरा नहीं है। अब वह उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं। पुलिस की अपील से सहमत होते हुए मामले को ड्राप करते हुए सभी इनेलो नेताओं को रिहा करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसलिए इनेलो नेताओं को सोमवार को राजपुरा में पेश नहीं किया गया। पुलिस ने उन सभी 73 इनेलों नेताओं को पटियाला सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिहा किए गए इनेलो नेताओं के नाम

पंजाब और हरियाणा बॉर्डर पर टेंशन का माहौल
रिहा किए गए इनेलो नेताओं के नाम
अभय चौटाला, अरजन सिंह चौटाला, विधायक जाकर हुसैन, पूर्व विधायक रामपाल माजरा, सांसद चरनजीत सिंह रोड़ी, पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपी चंद गहलोत, विधायक राजदीप फोगाट, विधायक अरविंदर सिंह बलियाला, विधायक जसविंदर सिंह, बलदेव वाल्मीकि, पूर्व विधायक रणबीर सिंह मैदोला, मोहित साहरू, सुरेश बैहनीवाल, बलवान सिंह दौलतपुरिया, आजाद मलिक, कुलवंत सिंह, पूर्व विधायक रामपाल कुंडा, विधायक परमिंदर ढुल, जसबीर राणा, रामकुमार, बलदेव सिंह, कृष्ण लाल, महिंदर सिंह चौहान, जगमाल सिंह, यशवीर सिंह, रामकुमार राणा, केहर सिंह रावत, अजीत सिंह, जरनैल सिंह कटवाल, डा. राजपाल यादव, राजेश मोर, कुलदीप मालक, सतीश नादल, जहिदखान, अशोक ग्रेवाल, पूर्व विधायक पदम दहिया, जसवीर सिंह, प्रदीप देसवाल, धर्मवीर पाढा, जतिंदर राठी, प्रिथी सिंह, मनोज शर्मा, बलवीर सिंह, सुरेश कुमार, अजीत सिंह, कुलदीप सिंह मुल्तानी, पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, सतपाल सिंह अरोड़ा, अशोक अरोड़ा, दलमीरा राम सैनी, शीशपाल, विधायक नसीम अहमद, अनूप धानक, विधायक रणबीर सिंह गंगउआ, विधायक वेद नारंग, पूर्व विधायक तेजवीर सिंह, हलका अध्यक्ष विनोद कंबोज, सुदेश बलौदा, संदीप टाढा, प्रदीप सिमार, रजिंदर लतानी, राम कुमार, मुनी बालू, विधायक ओम प्रकाश शर्मा, सुनील लाभा, एमसी टोहाना राजपाल सैनी, रजिंदर राणा, लाभ सिंह, अमरदीप सिंह, विधायक रामचंद्र कंबोज, जगतार सिंह, मंगत सिंह संधू, पूर्व विधायक बूटा सिंह, एडवोकेट सतवीर सिंह।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें