शहर में स्वाइन फ्लू का एक और केस सामने आया है। सेक्टर 37 के 42 वर्षीय व्यक्ति में स्वाइन फ्लू पॉजीटिव मिला है। उसे सेक्टर 16 के इमरजेंसी में उसे आइसोलेट कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पेशेंट को काफी दिनों से बुखार था। लगातार ब्लीडिंग और उल्टियां हो रही थीं।
उसके बाद पेशेंट का सैंपल पीजीआई भेजा गया, जहां पीजीआई ने उसे कंफर्म कर दिया। सेक्टर 16 के डाक्टरों ने बताया कि पेशेंट का खास ध्यान रखा जा रहा है। उसके डाक्टरों की निगरानी में रखा गया है। इससे पहले मनीमाजरा की एक बच्ची में स्वाइन फ्लू पाजिटिव पाया गया था।
डाक्टर इस बात से हैरान है कि आखिर इस मौसम में कैसे स्वाइन फ्लू का वायरस मिल रहा है। स्वाइन फ्लू के आम तौर पर केस नवंबर से लेकर फरवरी तक आते थे।