फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में स्वाइन फ्लू का एक और मरीज

Sat, 06 Feb 2016 08:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
तापमान बढ़ने के साथ स्वाइन फ्लू के केसों में बढ़ोतरी हो रही है। चंडीगढ़ में स्वाइन फ्लू का तीसरा केस सामने आया है। सेक्टर-15 निवासी महिला में स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण मिलने पर उसे चंडीगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


हालांकि महिला पूरी तरह ठीक है और उसे डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि पीजीआई में मरीज आने से और लोग भी इसके संपर्क में आ रहे हैं। स्वाइन फ्लू का खतरा मार्च के शुरुआती हफ्ते तक रहने वाला है। लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

अब तक 21 संदिग्ध मरीजों के सैंपल भरे जा चुके हैं। वहीं पड़ोसी राज्यों में लगातार स्वाइन फ्लू के केस बढ़ रहे हैं। पंजाब में 24 और हरियाणा में चार लोगों की स्वाइन फ्लू से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


एक लाख चार हजार 476 लोगों की जांच
चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों पर नजर रखने के लिए सर्विलांस सिस्टम लगाया गया है। इस समय हाउस टू हाउस सर्वे चल रहा है। अब तक  एक लाख चार हजार 476 घरों की जांच हो चुकी है। विशेषज्ञों का मानना है कि सर्विलांस सिस्टम के तहत वर्कर लोगों के घर जा रहे हैं और उनकी डिटेल हासिल कर रहे हैं, जिनमें भी स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण नजर आते हैं, उन्हें चेकअप करवाने की सलाह दी जाती है।

हेल्पलाइन पर कर सकते हैं संपर्क
यदि आप स्वाइन फ्लू के बारे में कोई जानकारी लेना चाहते हैं तो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग का हेल्पलाइन नंबर 9779558282 है। इस पर स्वाइन फ्लू से संबंधित कोई भी जानकारी हासिल कर सकते हैं। इस हेल्पलाइन नंबर पर पंजाब व हिमाचल तक के जिलों में रहने वाले लोगों के कॉल आ रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें