फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला की महिला को स्वाइन फ्लू

Wed, 28 Jan 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-11 की एक 50 वर्षीय महिला में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। महिला मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में दाखिल है। 27 जनवरी को जांच के बाद महिला में स्वाइन फ्लू की पुष्टि की गई है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने महिला के आसपास रहने वाले लोगों की भी जांच की है। जिसमें सभी की रिपोर्ट नॉर्मल है। महिला के घर वालों की विभाग ने जांच कर मेडिसिन दी है। जानकारी के मुताबिक महिला अपने निजी काम से बाहर गई थी। वहां से आने के बाद स्वाइन फ्लू के लक्षण शुरू हो गए।

जांच के बाद स्वाइन फ्लू की पुष्टि की गई। तबीयत खराब होने पर महिला को वेंटिलेटर पर रखा गया। फिलहाल महिला की स्थिति में कुछ सुधार है। जिले के सभी स्कूलों के प्रिंसिपलों को सिविल सर्जन पंचकूला ने स्वाइन फ्लू से बचने के उपाय बताने को कहा है।
विज्ञापन


ये हैं स्वाइन फ्लू के लक्षण: बुखार, कफ, गले में खराश, डायरिया, उल्टी व सांस लेने में कठिनाई।

लक्षण दिखने पर उपाय
खांसते और छींकते समय मुंह एवं नाक को रुमाल से ढकें।
नाक, कान, मुंह को छूने से पहले व बाद में हाथ को साबुन से बार-बार धोएं।
भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से बचें। एनफलूएंजा (ए) जैसे कफ, बहती नाक, छींक एवं बुखार से ग्रस्त व्यक्ति से दूरी बनाएं रखें।
अच्छी नींद लें, शारीरिक रूप से सक्रिय रहें और तनाव को प्रभावित तरीके से संभालें।
सादे पानी को पीएं तथा पोषण रूप खाद्यान का सेवन करें।

ये नहीं करें
हाथ न मिलाएं, गले न लगें अथवा अन्य संपर्क न स्थापित करें।
डॉक्टर की सलाह के बिना कोई दवा न लें, खुले में न थूकें।
 
वीके बंसल, सिविल सर्जन पंचकूला ने बताया कि सेक्टर-11 की एक महिला में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। महिला मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में वेंटिलेटर पर है। महिला के घर के आसपास रहने वाले लोगों की प्रॉपर तरीके से जांच के बाद उन्हें मेडिसिन दी गई है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें