फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहलाना में चलती स्विफ्ट गाड़ी में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बहलाना लाइट प्वाइंट पर चलती स्विफ्ट कार में अचानक लग गई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। सूचना पर दमकल विभाग के पहुंचने से पहले कार जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को जानी नुकसान नहीं हुआ। मामले में दमकल विभाग ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार देर शाम करीब 7.15 बजे का है। पीड़ित गुरमीत सिंह ने बताया कि वह बठिंडा निवासी है। चंडीगढ़ में रहने वाले मामा को कार देने आ रहा था। बहलाना स्थित आईटीबीपी गेट के पास पहुंचा तो कार के बोनट से धुआं निकलने लगा। इसके बाद कार को रोका, लेकिन देखते ही देखते ही कार में भयानक आग लग गई। सूचना पर लीडिंग फायर मैन संदीप कुमार, फायरमैन सुनील कुमार, हरजोत सिंह, मनजीत सिंह समेत अन्य दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन इससे पहले कार जलकर राख हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें