अंडर 17 क्रिकेट टूर्नामेंट में मैन ऑफ़ द मैच बने हरीश।
- फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। हरीश कुमार के शानदार प्रदर्शन की बदौलत चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी ने अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में सत्या स्कूल क्रिकेट अकादमी को 130 रन से हराकर जीत दर्ज की। शुक्रवार को पंचकूला के सेक्टर-20 में खेले गए मुकाबले में 41 रन बनाने और 2 विकेट लेने वाले हरीश कुमार को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।
चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 7 विकेट पर 304 रनों का विशाल स्कोर बनाया। इसमें पुनीत कुमार ने 70 गेंदों पर 87 रन, तन्मय ने 64 गेंदों पर 69 रन, हरीश कुमार ने 41 रनों का योगदान दिया। सत्या स्कूल क्रिकेट अकादमी से गुरअंश ने 2 और आर्यन ने 2 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सत्या स्कूल क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 39.3 ओवर में 174 रन पर सिमट गई। जतिंदर सिंह ने टीम के लिए सबसे अधिक 52 और वीरप्रताप ने 44 रन बनाए। गेंदबाजी में चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी से हरीश कुमार ने 2 विकेट, प्रथम ने 2 और युवी ने 2 विकेट चटकाए।