गुरदासपुर उपचुनाव के लिए माहौल तैयार हो चुका है। वीरवार को भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। बीजेपी की ओर से स्वर्ण सिंह सलारिया उम्मीदवार होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलारिया को टिकट दिलाने में योग गुरु स्वामी रामदेव की भूमिका भी बताई जा रही है।
गौरतलब है कि ये सीट अभिनेता विनोद खन्ना के निधन के बाद खाली थी हुई। मीडिया में चर्चा थी कि विनोद खन्ना की पत्नी को यहां से टिकट दिया जा सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
Swaran Singh Salaria to be BJP party candidate for the upcoming Lok Sabha by-election from Gurdaspur in Punjab
— ANI (@ANI) September 21, 2017
बता दें कि इससे पहले बुधवार को कांग्रेस भी अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। कांग्रेस ने प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ पर ही भरोसा जताया। पार्टी प्रधान सोनिया गांधी की मंजूरी के बाद बुधवार को पार्टी महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने इसका औपचारिक एलान कर दिया। जाखड़ 22 सितंबर को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।