फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व CM हुड्डा का दावा, SC के स्टे के बावजूद पाटी जा रही नहर

Sat, 19 Mar 2016 02:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह हुड्डा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस विधायकों ने पंजाब के कपूरी गांव का दौरा करने के बाद एक वीडियो जारी कर दावा किया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद एसवाईएल नहर पाटने का काम जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए दावा किया कि जब तक तीनों कांग्रेस विधायकों का निलंबन वापस नहीं होता, तब तक वह सदन में नहीं जाएंगे।
विज्ञापन


विधानसभा स्पीकर ने बीते दिन कई नेताओं के आग्रह पर निलंबित किए गए 11 विधायकों का निलंबन वापस लेकर शुक्रवार को उन्हें सदन में आने के लिए कहा था, लेकिन प्रश्नकाल व शून्यकाल के दौरान कोई भी कांग्रेस विधायक सदन में नहीं पहुंचा। इसी बीच विधायक करण दलाल, कुलदीप शर्मा, जयवीर वाल्मीकि और शकुंतला खटक ने पंजाब के कपूरी का दौरा किया।

कांग्रेस के चारों विधायक कपूरी में नहर को पाटने की एक वीडियो बनाकर लाए, जिसे बाद में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मीडिया के समक्ष जारी किया। हरियाणा विधानसभा के स्पीकर की ओर से कांग्रेस विधायकों का निलंबन रद्द किए जाने के बावजूद कांग्रेस विधायक शुक्रवार को सदन में नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


हुड्डा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद पंजाब सरकार की ओर से नहर पाटने का काम किया जा रहा है। हरियाणा सरकार जानबूझ कर इस मामले में चुप है। हरियाणा सरकार की एसवाईएल संबंधी मंशा पर संदेह व्यक्त करते हुए हुड्डा ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से संघीय ढांचे का उल्लंघन किया जा रहा है। हुड्डा ने हरियाणा और पंजाब सरकारों को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त किए जाने की मांग करते हुए कहा कि हरियाणा के हक में उनका यह विरोध लगातार जारी रहेगा।

इस मामले में हरियाणा और पंजाब सरकार मिलकर दोनों राज्यों की जनता को गुमराह कर रही हैं। हुड्डा ने दोहराया कि एसवाईएल के मुद्दे पर वह अपने बल पर हरियाणावासियों के हितों की लड़ाई लड़ते रहेंगे।

सदन में जाने के मामले पर बोलते हुए हुड्डा ने कहा कि तीनों विधायकों का निलंबन वापस लिए जाने तक कोई भी कांग्रेस सदन में नहीं जाएगा। वह विधानसभा से बाहर रहकर ही प्रदेश के लोगों को हरियाणा सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में अवगत करवाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें