फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: युवक की संदिग्ध मौत, ड्रग ओवरडोज की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मोहाली। बलौंगी में 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण ड्रग ओवरडोज माना जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने 48 घंटे में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार को बलौंगी के साथ लगते टीडीआई सिटी के एक खाली मैदान में युवक मनोज कुमार का शव पड़ा मिला। आसपास के लोगों ने युवक को बेसुध हालत में देखा और तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि कुछ युवक मनोज को अपने साथ नशा करने के लिए ले जाते थे। उनका कहना है कि नशे की ओवरडोज के कारण ही उसकी जान गई। परिवार ने मामले की गहन जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, आम आदमी पार्टी के युवा नेता सरबजीत सिंह रॉकी ने बताया कि जिस स्थान से शव मिला, वहां अक्सर युवक नशा करने के लिए इकट्ठा होते हैं। उन्होंने दावा किया कि हाल ही में चार युवकों को संदिग्ध हालत में पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया था, जिनके पास सिरिंज भी मिली थीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें