फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दिन पहले दुबई से लौटा युवक, अब दिखे कोरोना जैसे लक्षण, जिला अस्पताल में भर्ती

Mon, 16 Mar 2020 12:33 AM IST
ajay kumar निरंजन राणा, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
विज्ञापन
मरीज की जांच में जुटे डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ जानलेवा कोरोना वायरस अब कई देशों तक फैल चुका है। हरियाणा के यमुनानगर में कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज सामने आया है। 40 वर्षीय यह शख्स दुबई गया था और 4 मार्च को यमुनानगर लौटा था। एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग के बाद यमुनानगर में भी इसकी स्क्रीनिंग की गई थी। तभी से वह 28 दिन के लिए स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में था। 11वें दिन रविवार को उसमें कोरोना के संभावित लक्षण दिखाई दिए। 

विज्ञापन


उसे खांसी और जुकाम होते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर पहुंची और मरीज को जिला अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया। यहां उसके सैंपल लिए गए। जिन्हें जांच के लिए सोनीपत के खानपुर स्थित पीजीआई में भेज दिया गया है। सीएमओ डॉ. विजय दहिया ने संदिग्ध मरीज के सैंपल लिए जाने की पुष्टि की है। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि एक-दो दिन में रिपोर्ट मिल जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर ही यह पता चलेगा कि वह कोरोना संक्रमित है या नहीं। 

इससे पहले बता नहीं सकते, क्योंकि मौसम में बदलाव की वजह से खांसी जुकाम आम बात है। आइसोलेशन आईसीयू में आम आदमी के साथ-साथ डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ का भी प्रवेश वर्जित है। केवल उन्हीं डॉक्टरों को प्रवेश दिया जाता है जो मरीज के उपचार में लगे हैं। मरीज की जांच के लिए डॉक्टरों की टीम बनाई गई है। 
विज्ञापन


यह टीम मरीज पर पूरी तरह से निगरानी रखे हुए है। प्रारंभिक दवाएं भी शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार यह मरीज यमुनानगर शहर का ही रहने वाला है। वह किसी काम से दुबई गया था। स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीम ने उसकी केस हिस्ट्री लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। वहां से अनुमति मिलने के बाद टीम ने पर्सनल प्रोटेक्शन इक्यूपमेंट (पीपीई) किट पहनकर मरीज के सैंपल लिए।  

शहर में रहने वाला 40 वर्षीय शख्स दुबई से लौटा था। उसे 28 दिन की निगरानी में रखा गया था। 11वें दिन उसे खांसी और जुकाम होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया है। सैंपल जांच के लिए खानपुर पीजीआई की लैब में भेजे गए हैं। मौसम में बदलाव के चलते भी खांसी जुकाम हो जाता है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा। फिलहाल उसे आइसोलेशन आईसीयू में भर्ती किया गया है। -डॉ. विजय दहिया, सीएमओ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें