पंजाब के पठानकोट में संदिग्धों के दिख जाने की खबर से हड़कंप मच गया है। पूरे इलाके में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। शाम से ही वहां संदिग्ध की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन
सर्च ऑपरेशन हिमाचल प्रदेश बॉर्डर पर चक्की खड्ड इलाके में चल रहा है। यहां सेना की एक वर्दी भी फेंकी हुई मिली है। वर्दी के साथ बेल्ट, कैप और एक टाई भी बरामद की गई है। घटना शाम पांच बजे के आसपास की है। फिलहाल, पंजाब पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है।