दरअसल, हरियाणा और पंजाब में कुछेक छावनियां ऐसी हैं, जो ओपन एयर हैं। यानी ये छावनियां दोनों ओर से सिविल आबादी से घिरी है। सिविल आबादी को गुजरने के लिए इन छावनियां में सेना कई सड़कों से आवाजाही की अनुमति देती है। इसलिए इन छावनियों में वर्दी में संदिग्धों का घुसना मुश्किल नहीं रहता। ओपन एयर छावनियों में अंबाला कैंटोनमेंट अति संवेदनशील और उतर भारत का सबसे महत्वपूर्ण आर्मी बेस कैंप है।
कुछ महत्वपूर्ण कोर और यूनिटें यहां मौजूद है। यहां से न केवल पाकिस्तानी जासूस सूचनाएं शेयर करते पकड़े गए हैं, बल्कि यूनिटों में घुसपैठ करते भी सेना ने कुछ संदिग्धों को पकड़ा गया था। इसके चलते सेना को महत्वपूर्ण यूनिटों के बाहर दीवारों पर ये अंकित करवाना पड़ा कि ‘घुसपैठियों को देखते ही गोली मार दी जाएगी।’