फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी वर्दी में हरियाणा में घुसे संदिग्ध, दिल्ली में घुसने की आशंका

Sun, 25 Feb 2018 04:14 AM IST
मोहित धुपड़
विज्ञापन
ambala cantonment
विज्ञापन

जम्मू एवं कश्मीर के सांबा घाटी से तीन से चार संदिग्ध देश में घुसपैठ कर चुके हैं। ये सभी संदिग्ध फौजी की पोशाक में पंजाब से होते हुए हरियाणा में भी घुसे चुके हैं। आशंका यह भी है कि हरियाणा से आगे ये संदिग्ध दिल्ली का रुख कर सकते हैं। यह इनपुट केंद्रीय खुफिया एजेंसी आईबी ने सेना से शेयर किया है। इनपुट के बाद वेस्टर्न कमांड जहां हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ की सैन्य छावनियों को लेकर सतर्क हो गई हैं, वहीं तीन दिन का रेड अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। सूचना यह भी है कि सैन्य वर्दी में घूम रहे ये संदिग्ध ओपन एरिया छावनियों को अपना टारगेट बना सकते हैं। इसमें उतर भारत का सबसे महत्वपूर्ण अंबाला आर्मी बेस कैंप की सबसे अधिक आशंका बताई गई है। 

विज्ञापन


छावनियों में फील्ड सिक्योरिटी, कमांडो व एक्शन ग्रुप तैनात
सेना का 23 फरवरी से शुरू हुआ यह  रेड अलर्ट 25 फरवरी तक जारी रहेगा। इस दौरान इन राज्यों की संवेदनशील और अति संवेदनशील छावनी में सघन चेकिंग की जा रही है। सेना की फील्ड सिक्योरिटी फोर्स, कमांडो और एक्शन ग्रुप तीनों छावनियों का चप्पा-चप्पा छान रही है। इन छावनियों में न केवल सेना की यूनिटों बल्कि जवानों व अफसरों के आवासीय क्वार्टरों की सुरक्षा भी चाक-चौबंद कर दी गई हैं। जवानों को संदेह होने पर किसी को भी काबू करने के आदेश दिए गए हैं। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अलावा इस इनपुट के बाद से ही सांबा सेक्टर में जबरदस्त चौकसी बरती जा रही है।

विज्ञापन

इसलिए टारगेट पर है ओपन एयर छावनियां

दरअसल, हरियाणा और पंजाब में कुछेक छावनियां ऐसी हैं, जो ओपन एयर हैं। यानी ये छावनियां दोनों ओर से सिविल आबादी से घिरी है। सिविल आबादी को गुजरने के लिए इन छावनियां में सेना कई सड़कों से आवाजाही की अनुमति देती है। इसलिए इन छावनियों में वर्दी में संदिग्धों का घुसना मुश्किल नहीं रहता। ओपन एयर छावनियों में अंबाला कैंटोनमेंट अति संवेदनशील और उतर भारत का सबसे महत्वपूर्ण आर्मी बेस कैंप है।

कुछ महत्वपूर्ण कोर और यूनिटें यहां मौजूद है। यहां से न केवल पाकिस्तानी जासूस सूचनाएं शेयर करते पकड़े गए हैं, बल्कि यूनिटों में घुसपैठ करते भी सेना ने कुछ संदिग्धों को पकड़ा गया था। इसके चलते सेना को महत्वपूर्ण यूनिटों के बाहर दीवारों पर ये अंकित करवाना पड़ा कि ‘घुसपैठियों को देखते ही गोली मार दी जाएगी।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें