फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध बैग से हड़कंप, रिटायर्ड फौजी के घर के बाहर पड़ा था बैग

Wed, 05 Oct 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
संदिग्ध बैग से हड़कंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच अब लोग सचेत हो गए हैं और पुलिस भी चौकस है। कोई भी संदिग्ध हरकत हो या वस्तु दिखे नागरिक सीधे पुलिस को फोन घुमा देते हैं। मंगलवार को शाम पंचकूला के एमडीसी सेक्टर-4 के मकान नंबर 78 में एक संदिग्ध बैग देखा गया। यह बैग एक रिटायर्ड फौजी के घर में मिला। 
विज्ञापन


इस मकान में मेजर जनरल रिटार्यड जीएस हुंडल अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। मेजर जनरल जीएस हुंडल शाम को करीब साढ़े सात बजे जब सैर करके लौटे तो उन्होंने देखा कि घर के मुख्य द्वार के सामने एक लेडीज बैग पड़ा है। उन्होंने बैग देखा तो मकान में रहने वाली गर्ल्स से पूछा कि यह उनका बैग तो नहीं। लड़कियों के इंकार के बाद उन्होंने आरडब्ल्यूए सेक्टर-4 मनसा देवी के प्रधान देविंदर महाजन को कॉल करके इस बात की जानकारी दी। 

देविंदर महाजन ने फटाफट डीसीपी अनिल धवन को कॉल कर सूचना दी। इसके दो मिनट बाद ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पांच मिनट में बम स्क्वॉयड और डॉग स्क्वॉयड दस्ता भी पहुंच गया। बम स्क्वॉयड और डॉग स्क्वॉयड ने कोठी को पूरी तरह घेर लिया और जांच की। बम स्क्वॉयड बैग को उठाकर खुले मैदान में ले गया और चेक किया। यहां से पब्लिक को हटाया गया और उस बैग को खोला गया। लेकिन बैग खोलने के बाद कुछ नहीं निकला। इस मौके पर एमडीसी सेक्टर-4 थाने के एसएचओ आत्माराम भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

आखिर कहां से आया बैग, घरों में खड़े रहे लोग

संदिग्ध - फोटो : demo pic
बैग जब मैदान में ले जाकर खोला जा रहा था तो मेजर जनरल रिटायर्ड जीएस हुंडल के मकान में ऊपर की मंजिल में रहने वाली एक लड़की जो मनसा देवी मंदिर में माथा टेकने गई थी, वह लौटी और बताया कि यह बैग उसका है। जैसे ही लड़की ने यह बताया तो सभी की जान में जान आई। 

एमडीसी में बैग मिलने की अफवाह पूरे सेक्टर में फैली तो एएम साहनी, कर्नल अहलुवालिया और अन्य रिटायर्ड फौजी इकट्ठे हो गए। लेकिन डॉग स्क्वायड और बम स्क्वायड को देखकर काफी लोग घरों के भीतर ही रहे।  

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर हमने पहले ही हाई अलर्ट घोषित किया है। हर बात को गंभीरता से लिया जाता है। जैसे ही हमें इस बात की जानकारी मिली तो तुरंत फोर्स रवाना कर दी, लेकिन बैग में कुछ भी नहीं पाया गया। - अनिल धवन, डीसीपी, पंचकूला

मेजर जनरल हुंडल की कॉल पर मैं सबसे पहले स्पॉट पर पहुंचा। सभी को बाहर बुलाया और उसके पुलिस को कॉल की। पुलिस भी दो मिनट में स्पॉट पर पहुंची। यह तारीफ के काबिल है। बेशक बैग में कुछ नहीं मिला लेकिन पुलिस की मुस्तैदी देखने वाली रही। - देविंदर महाजन, प्रधान, आरडब्लूए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें