फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत मिला ड्राइवर गुरदासपुर का रहने वाला, 14 से लापता था

Fri, 22 Jan 2016 03:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में तीन संदिग्ध जिस ऑल्टो गाड़ी के ड्राइवर की हत्या कर शव फैंक गए, वह गुरदासपुर का रहने वाला था। वह 14 जनवरी से लापता था।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के मुताबिक ऑल्टो कार को हिमाचल के गग्गल कस्बे से पठानकोट के लिए किराए पर हायर किया गया था। मरने वाले ड्राइवर की पहचान विजय कुमार (34) पुत्र मदन लाल निवासी गुरदासपुर के रूप में हुई।

बताया जा रहा है कि सफेद रंग की इस अल्टो कार पर हिमाचल का नंबर है। कार का ड्राइवर विजय कुमार 20 जनवरी को हिमाचल के कांगड़ा में मृत पाया गया था।

कार अभी गायब बताई जा रही है। कांगड़ा पुलिस के डीएसपी ज्वाली धर्म चंद वर्मा के मुताबिक विजय गग्गल में मामा के घर रहता था तथा टैक्सी चालक था।

14 जनवरी को गग्गल में 3 व्यक्तियों ने पठानकोट जाने की बात कहकर विजय की टैक्सी हायर की। विजय तीनों सवारियों को लेकर पठानकोट की तरफ चला गया लेकिन देर रात्रि तक घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

विज्ञापन

गला घोंटकर मारा गया, सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी

परिजनों ने रिश्तेदारों के घर भी उसको ढूंढा परंतु कहीं कोई पता नहीं चला। मामा विपिन कुमार ने 15 जनवरी को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट गग्गल पुलिस चौकी में दर्ज कराई। मामा विपिन जब परिजनों सहित विजय को ढूंढ रहे थे तो कोटला में 32 मील के नजदीक पुली के नीचे लाश देखकर उन्होंने चौकी कोटला को सूचना दी।

डीएसपी जवाली धर्म चंद वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा विपिन कुमार की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया में मृतक के गले पर निशान हैं जिससे प्रतीत होता है कि उसकी गला घोंट कर हत्या की गई है।

पुलिस के जांच अधिकारी राम सिंह ने बताया कि गग्गल चौक में लगे सीसीटीवी कैमरों में आई घटना में संलिप्त तीनों अपराधियों के फुटेज को लेकर पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें