फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के हिन्दू धार्मिक तीर्थ स्थल कटासराज में सुषमा स्वराज ने मनाया था जन्मदिन, देखिए तस्वीरें

Thu, 08 Aug 2019 11:21 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
विज्ञापन
सुषमा स्वराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्या आप जानते हैं कि दिवंगत पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान के हिन्दू धार्मिक तीर्थ स्थल कटासराज में अपना जन्मदिन मनाया था, देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

सुषमा स्वराज - फोटो : अमर उजाला
1999 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भारत-पाक के बीच रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए बस लेकर लाहौर गए थे। उसी समय यमुनानगर की केंद्रीय सनातन धर्म सभा पाकिस्तान में हिंदू तीर्थ स्थल कटासराज में 22 सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल को लेकर गई थी। इसमें सुषमा स्वराज, मीरा कुमार, बलराम जाखड़, राज्यसभा सदस्य लाजपतराय और मणिशंकर अय्यर आदि शामिल थे।

सुषमा स्वराज - फोटो : अमर उजाला
सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रताप बजाज ने बताया कि सुषमा स्वराज एक राजनेता ही नहीं, बल्कि प्रखर वक्ता, समाजसेविका, ओजस्वी और आदर्श धार्मिक प्रवृति की वीरांगना भी थी। उन्होंने बताया कि साल 1999 में जब वे शिवरात्रि के दौरान कटासराज यात्रा पर गए थे तो सुषमा स्वराज 22 सांसदों के दल में शामिल थी। तब बातचीत के दौरान पता चला था कि शिवरात्रि को ही उनका जन्मदिन था। वहां सभी के साथ उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया था।

सुषमा स्वराज - फोटो : अमर उजाला
कटासराज जाने वाले यात्रियों की सुरक्षा के लिए उन्होंने कई बार पाकिस्तान से बातचीत की थी। उनके प्रयासों से ही भारत से जाने वाले हिंदू तीर्थ यात्रियों को पाकिस्तान में पूरी सुरक्षा दी जाती है। कटासराज धाम की उन्नति के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे मरते दम तक इस धाम से जुड़ी रही। इसके अलावा उन्होंने कैलाश मान सरोवर यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए एक दूसरा रास्ता नथुला दर्रा खुलवाया। यमुनानगर उनके अहसानों को भूल नहीं पाएगा।
विज्ञापन

सुषमा स्वराज - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि सुषमा स्वराज हरियाणा की बेटी हैं। वे पलवल में पैदा हुईं और अंबाला में पलीं बढ़ीं। अंबाला में ही उनकी स्कूली शिक्षा और कॉलेज हुआ। परिवार भी यहीं रहता है। एक भाई गुलशन शर्मा अंबाला में क्लिनिक चलाते हैं। पलवल में उनका पैतृक घर आज भी है। सौतेली मां माया देवी और तीन भाई वहीं रहते हैं। सुषमा के छोटे भाई अरविंद का देहांत हो चुका है। हरियाणा से ही सुषमा ने राजनीतिक जीवन शुरू किया था, ऐसे में प्रदेश से उनका लगाव होना लाजमी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें