फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो आई तो गुंडों का होगा राजः सुषमा

Sat, 11 Oct 2014 12:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इनेलो राज को गुंडाराज और कांग्रेस के राज को भ्रष्टाचार का राज करार दिया। उन्होंने कहा कि अब गुंडाराज और भ्रष्टाचार को खत्म कर जनता का राज कायम करने का समय आ गया है।
विज्ञापन


केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शुक्रवार को नलवा हलके में प्रचार करने पहुंचीं। उन्होंने अपने भाषण में इनेलो पर हमला बोला।

सुषमा स्वराज ने कहा कि इनेलो के समय गुंडों का राज था, जिसमें लोगों का जीना मुश्किल हो गया था। भय के उस शासनकाल को लोग कभी भूल नहीं पाएंगे। गुंडाराज को बदला तो भ्र्रष्टाचार का राज हो गया।
Trending Videos
विज्ञापन

स्वार्थी लोगों के हाथ में रही सत्ता

सुषमा ने कहा कि पिछले दस साल में हरियाणा में सबसे अधिक भ्रष्टाचार हुआ। आज तक हरियाणा में स्वार्थी लोगों की सत्ता रही है। अब इन दोनों का समय खत्म हो गया है।

केंद्र की तरह से हरियाणा में भी भाजपा का राज स्थापित करें। भाजपा सरकार बनने पर युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सुरक्षा और बुजुर्गों को 2000 रुपये प्रति माह पेंशन देने का काम करेंगे।

इससे पूर्व मास्टर हरिसिंह ने रैली को संबोधित किया कि भाजपा सरकार बनने के बाद भारत का नाम विश्व में चमका है। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रो. गणेशीलाल भी उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें