फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सभी 90 सीटों पर 31 अगस्त तक प्रत्याशी घोषित करेगी आप, प्रदेश अध्यक्ष ने दी जानकारी

Mon, 19 Aug 2024 06:39 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

स्वामी विकास दास अनुयायियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। भाजपा संयोजक सुरेश चौधरी ने भी आप का दामन थामा है। 
विज्ञापन
सुशील गुप्ता। - फोटो : X @DrSushilKrGupta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी किसी के साथ गठबंधन नहीं कर रही है, बल्कि सभी 90 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग और सर्वे का काम साथ-साथ चल रहा है। जनता जिसको कहेगी, पार्टी उसीको टिकट देगी। सभी उम्मीदवार हरियाणा के होंगे और हर विधानसभा के बीच से होंगे। 31 अगस्त तक सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी।

विज्ञापन


यहां प्रेसवार्ता में गुप्ता ने कहा कि भाजपा के साथ-साथ जजपा ने भी किसानों पर लाठियां बरसवाई थीं। प्रदेश की जनता जजपा, इनेलो और बसपा को नकार चुकी है। कांग्रेस में जाने की अटकलों के सवाल पर आप प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि यह भाजपा द्वारा अफवाह फैलाई जा रही है। वह कहीं नहीं जा रहे हैं और आप के सच्चे सिपाही हैं।

डाॅ. गुप्ता ने कहा कि प्रदेश की जनता ने तय कर लिया है कि प्रदेश में तीसरा विकल्प आम आदमी पार्टी है। उन्होंने कहा कि नायब सिंह मुख्यमंत्री नहीं घोषणा मंत्री बने हैं। इन्होंने चुनाव नजदीक देखकर घोषणाओं के अलावा कुछ नहीं किया। इनको पता था कि ये घोषणाएं पूरी नहीं होंगी इसलिए चुनाव 15 दिन पहले करवा दिए। ताकि कह सकें कि आचार संहिता लग गई।
विज्ञापन


इस दौरान विश्व हिंदू तख्त के अंतरराष्ट्रीय महासचिव और पंजाब के प्रभारी स्वामी विकास दास अपने अनुयायियों और सैकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। स्वामी विकास दास धर्म जागरण संत प्रमुख हैं और संत सुरक्षा मिशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। इसके अलावा 25 साल से आरएसएस में रहे और पृथला विधानसभा से भाजपा के संयोजक सुरेश चौधरी और उनके बेटे बल्लभगढ़ से भाजपा के मंडल अध्यक्ष राहुल चौधरी भी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आप में शामिल हुए।

पाठक हरियाणा के तीन दिन के दौरे पर
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि 21, 22 और 23 अगस्त को आप के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डॉ. संदीप पाठक प्रदेश के सभी 10 लोकसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। प्रदेश की पूरी लीडरशिप उनके साथ रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें