फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे में खुलासाः पंजाब के लोगों को हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा है, वजह जानिए बचाव कीजिए

Wed, 16 Jan 2019 01:55 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
heart attack
विज्ञापन
पंजाब रतन सम्मानित और वरिष्ठ निदेशक इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी, मेदांता अस्पताल डा. रजनीश कपूर ने खुलासा किया कि पंजाब के लोगों को हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा है। यहां के लोगों की खानपान की आदतें गलत हैं और वह शारीरिक काम भी कम करते हैं। वह रविवार को सरकारी मेडिकल कालेज में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। मौके पर सेहत मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे।
विज्ञापन


डा. रजनीश कपूर ने बताया कि उनकी तरफ से एक सर्वे किया गया है। सर्वेक्षण में 360 लोगों को जिनकी आयु 30-59 वर्ष के बीच थी, पुरुषों और महिलाओं को नामांकित किया गया था। उन्हें बहुविकल्पीय प्रश्नावली के माध्यम से दिल के दौरे के संकेतों पर अपना ज्ञान बताने के लिए कहा गया। अध्ययन में पाया गया कि 78 प्रतिशत लोगों ने केवल सीने में दर्द और असुविधा को हार्ट अटैक से जोड़ा।

अन्य प्रारंभिक चेतावनी के संकेतों को पहचान नहीं पाए। केवल सीने में दर्द ही हार्ट अटैक आने की निशानी नहीं है। इसके और भी कई लक्षण हैं जिनके बारे में जानकर हार्ट अटैक से बचा जा सकता है। डा. कपूर ने बताया कि दर्द सीने से हाथों (अमूमन बाएं हाथ पर असर पड़ता है, लेकिन दोनों हाथों में दर्द हो सकता है), जबड़े, गर्दन, पीठ और पेट की ओर जाता हुआ महसूस हो या फिर मन अशांत लगे या चक्कर आएं।
विज्ञापन


पसीने से तरबतर होना, सांस लेने में तकलीफ, मितली आना, उल्टी जैसा लगे, बेचैनी महसूस हो, खांसी के दौरे, जोर-जोर से सांस लेना शामिल हैं। साथ ही सर्वेक्षण में पाया गया कि दिल के दौरे के लक्षणों में बेखबरी ग्रामीण आबादी (66 प्रतिशत ग्रामीण बनाम 34 प्रतिशत शहरी) में अधिक पाई गई। हार्ट अटैक के खतरे से बचने के लिए तली चीजें, मिठाई, जंक फूड और रेड मीट खाने से परहेज करना चाहिए। सलाद व हरी सब्जियां खाने पर जोर देना चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें